आगरा में मुख्यमंत्री दौरे के चलते शहर में भारी ट्रैफिक जाम

आगरा। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के चलते शहर की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री आगरा कमिश्नर सभागार में SIR की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की वजह से कई मुख्य मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया, जिससे आम लोगों को कई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।

एमजी रोड, शाहगंज से सिकंदरा तक का मार्ग बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। साकेत कालोनी, राम नगर पुलिया, मारुति एस्टेट, बोदला, कारगिल जैसे इलाकों से आने-जाने वालों को भारी दिक्कत हुई। मेट्रो निर्माण कार्य और बैरिकेडिंग की वजह से पहले से ही जाम की स्थिति थी, अब मुख्यमंत्री के काफिले के कारण वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 5 मिनट का रास्ता तय करने में उन्हें 1 घंटे का समय लग गया। ट्रैफिक रुकने से एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीजों को तत्काल इलाज मिलने में समस्या हुई।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कुछ मार्गों को पूरी तरह रोका गया था और हालात सामान्य होने के बाद ही यातायात बहाल किया गया। अधिकारियों ने आम जनता से समझदारी और धैर्य रखने की अपील की है।

Related Posts

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य से कथित दुर्व्यवहार का मामला

शिविर आवंटन विवाद अब बाराबंकी तक पहुंचा राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने जल्द समाधान की जताई उम्मीद साधु-संतों और शासन स्तर पर चल रहे प्रयास बाराबंकी। प्रयागराज माघ मेले में…

Continue reading
जानकीपुरम में महिला ने रिश्ते के देवर पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे की एक महिला ने अपने पति के बुआ के लड़के अजीत कुमार गौतम के खिलाफ ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *