समाधान दिवस में नागरिकों की गूंजती आवाज़ें- सड़क और सफाई पर उठे सवा

  • नागर निगम मुख्यालय में समाधान दिवस का आयोजन

  • मेयर और नगर आयुक्त ने की शिकायतें सुनने की पहल

  • छात्रों के स्कूल तक खराब सड़क की समस्या उजागर

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित समाधान दिवस में नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा। चाहे बात टैक्स की हो या टूटी सड़क की, लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। इस दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह खुद मौजूद रहे और समस्याओं को गंभीरता से सुना।

समाधान दिवस के दौरान ज़ोन 6 निवासी रूप नारायण तिवारी ने दावा किया कि उनसे 25,000 रुपये का अतिरिक्त हाउस टैक्स वसूला गया। उनका कहना है कि 2012 से यह गलती चली आ रही है और 2018 में टैक्स संशोधन के बाद भी अधिक राशि जमा करनी पड़ी।

वहीं ज़ोन 2 लोकमानगंज निवासी अनिल कुमार चटर्जी ने बताया कि वे पहले 10,270 रुपये टैक्स जमा करते थे, लेकिन इस बार 7 लाख 10 हजार रुपये का बिल भेजा गया। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने संशोधन कर टैक्स 3.98 लाख तय किया। मामले में मेयर और नगर आयुक्त ने दोबारा जांच कराने का भरोसा दिलाया।

Related Posts

आगरा में मुख्यमंत्री दौरे के चलते शहर में भारी ट्रैफिक जाम

आगरा। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के चलते शहर की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री आगरा कमिश्नर सभागार में SIR की…

Continue reading
लखनऊ में मुठभेड़: 50 हजार के इनामी ड्रग्स तस्कर घायल

मौके से देसी कट्टा, कारतूस, बाइक, नकदी और तस्करी से जुड़े दस्तावेज बरामद एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने विशेष रणनीति के तहत दोनों को दबोचा पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य…

Continue reading