सीएम रेखा गुप्ता ने दी स्कूलों को कड़ी चेतावनी- क्या होगा अगला कदम

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी सख्त चेतावनी, स्कूलों को नोटिस जारी
  • अभिभावकों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान
  • स्कूलों को फीस वसूली और छात्रों को निकालने की धमकी देने से रोका जाएगा

 बाहरी दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार सुबह शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए। यह आदेश मुख्यमंत्री ने उस समय दिया जब बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ शालीमार बाग स्थित सीएम आवास पहुंचे और स्कूल द्वारा फीस वसूली और बच्चों को निकालने के खिलाफ शिकायत की।

मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को जांच करके कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और समान अवसर के लिए प्रतिबद्ध है, और हर बच्चे को न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।

अभिभावक या बच्चे को परेशान नहीं कर सकते स्कूल

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “किसी भी स्कूल को अभिभावक या बच्चे को परेशान करने, स्कूल से निकालने की धमकी देने या फीस बढ़ाने का अधिकार नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं जिनके खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं।

मॉडल स्कूल क्षेत्र के विधायक ने समर्थन किया

मॉडल स्कूल क्षेत्र के विधायक अशोक गोयल देवराहा ने मुख्यमंत्री के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि क्वीन मैरी स्कूल पिछले तीन सालों से मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहा है। अभिभावक लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे, और मुख्यमंत्री का यह कदम सराहनीय है।

Related Posts

केरल निकाय चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

तिरुवनंतपुरम में NDA को बड़ी जीत 101 वार्डों में से 50 NDA के खाते में LDF को 29 और UDF को 19 वार्ड मिले तिरुवनंतपुर। मकेरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम…

Continue reading
तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading