हिमाचल में बढ़ी ठंड, 25 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

शिमला/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने सर्दी का असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के 25 शहरों में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि कुकुमसैरी में -2.9 और केलांग में -3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव के कारण न सिर्फ ऊंचे क्षेत्र बल्कि मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जबकि प्रदेश का सबसे गर्म शहर ऊना 8.5 डिग्री तक ठंडा हो गया। पालमपुर 5°C, मनाली 2.7°C, सोलन 5.3°C, कांगड़ा 5.8°C, मंडी 7.6°C, बिलासपुर 9°C और हमीरपुर 6°C तक रात का तापमान गिरा। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे चल रहा है।

मंडी और बिलासपुर में कोहरे का येलो अलर्ट
मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर में भाखड़ा डैम के आसपास हल्का कोहरा छाया रहा। इससे सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी केवल 100 मीटर तक रह गई। इन क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से कोहरा छाया हुआ है।

अगले छह दिन मौसम रहेगा साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले छह दिन प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रात का तापमान अधिक ऊंचे व मैदानी क्षेत्रों में नॉर्मल से कम रहेगा।

Related Posts

तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा, टिकट कीमतों में उछाल पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इंडिगो संकट के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने सवाल उठाया कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *