बेलगाम महंगाई से और गरीब हो गया है आम आदमी : कांग्रेस

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा है कि पिछले एक साल के दौरान बेलगाम महंगाई की रफ्तार के कारण पहले से ही परेशान लोग और अधिक संकट में घिर गये है।

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक साल के दौरान आम आदमी और भी गरीब हुआ है इस दौरान महंगाई किस रफ्तार से बढ़ी इसका अनुमान सरकारी आंकड़ा देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। सरकार अपना खजाना भरने के लिए जनता पर लगातार बोझ बढ़ाती जा रही है।

पार्टी ने कहा कि सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में थोक महंगाई 10.66 प्रतिशत से बढ़कर 12.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है और आम आदमी के लिए महंगाई के दलदल में फंस कर लगातार मुश्किल बढ़ती जा रही है।

पार्टी ने कहा, “देश में महंगाई पूरी तरह से बेलगाम हो गई है। जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ आय में कमी आई है तो दूसरी तरफ मुद्रास्फीति दर तेजी से बढ़ती जा रही है। ‘अच्छे दिनों’ का सपना दिखाकर जनता को ‘महंगे दिन’ दिखाए जा रहे हैं।”

Related Posts

केरल निकाय चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

तिरुवनंतपुरम में NDA को बड़ी जीत 101 वार्डों में से 50 NDA के खाते में LDF को 29 और UDF को 19 वार्ड मिले तिरुवनंतपुर। मकेरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम…

Continue reading
तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *