अंबेडकरनगर में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा

अंबेडकरनगर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक की शुरुआत जिले की उपलब्धियों के प्रस्तुतीकरण के साथ हुई, जिसमें अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि जिले की कई योजनाओं का प्रदर्शन मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर लगातार बेहतर स्थिति में है।

पीएम सूर्य घर योजना में अंबेडकरनगर प्रदेश में प्रथम

समीक्षा बैठक में बताया गया कि पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में अंबेडकरनगर प्रदेश में प्रथम स्थान बनाए हुए है। जिले में अब तक 2159 लाभार्थियों के आवासों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए।

बागवानी मिशन में खेती का विस्तार, 145 किसानों का पंजीकरण

एकीकृत बागवानी मिशन की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 145 किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है और वे केला, बेल, आवंला, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और अमरूद जैसी फसलों की खेती शुरू कर चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसान जिस क्षेत्रफल के लिए सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं, वहां उसी अनुपात में फसल लगाना अनिवार्य किया जाए।

बिजली बिल राहत योजना का प्रचार तेज करने पर जोर

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की बिजली बिल राहत योजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार चलाया जाए ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें। साथ ही विधायक निधि से जारी कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया।

Related Posts

क्लब के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया

गोवा। बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता…

Continue reading
लोकसभा में SIR बहस: अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधार और SIR (सिंपल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट) पर गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *