15 दिन का सदस्यता अभियान चलायेगी कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस 26 नवंबर से दस दिसम्बर के बीच 15 दिन का सदस्यता अभियान चलायेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संविधान दिवस के मौके पर शुरू किये जा रहे अभियान में ‘एक परिवार, नये सदस्य चार’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे। इस अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन होगा। हर टीम का एक प्रभारी होगा।

प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जायेंगे। उन्होने बताया कि मोबाइल नम्बर 8230005000 पर मिस्ड काल कर कांग्रेस का सदस्य बना जा सकेगा। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘भीम चर्चा’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। प्रत्येक जिला/शहर/नगर, जिले के सभी ब्लाक, शहर/नगर के सभी वार्ड, सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।


हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा। शहर के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। महिला कॉलेजों/महाविद्यालयों के सामने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का संदेश छात्राओं तक पहुंचाया जायेगा।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *