राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश-ई-मेल से मचा हड़कंप

  • ट्रस्ट को धमकी भरा ई-मेल, लिखा गया – “बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा”
  • अयोध्या में हाई अलर्ट, मंदिर परिसर में चला सघन सर्च ऑपरेशन
  • कई जिलों के डीएम ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी

आयोध्या।  14 अप्रैल की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें मंदिर को नुकसान पहुँचाने की बात कही गई थी। ई-मेल में लिखा था— “बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा।” ट्रस्ट के अकाउंट अधिकारी महेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
धमकी मिलने के बाद जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली को सक्रिय किया गया है। पुलिस ने मंदिर के आसपास सर्च ऑपरेशन भी चलाया।

कई जिलों के DM को भी धमकी
बाराबंकी, चंदौली और अलीगढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं, जिनमें DM कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। ये सभी मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं।

तमिलनाडु साइबर सेल ने शुरू की जाँच
संदिग्ध ई-मेल की सूचना मिलते ही तमिलनाडु की साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल भेजने वाले की सटीक लोकेशन और पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या को कई बार धमकियाँ मिल चुकी हैं, जिनमें खालिस्तानी आतंकी पन्नू का नाम भी सामने आया है।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading