संविधान की 72 वीं वर्षगांठ पर संसद में मनाया गया संविधान दिवस

नयी दिल्ली। देश की शासन व्यवस्था के पवित्र दस्तावेज संविधान की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद के केन्द्रीय कक्ष में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति के संसद भवन पहुंचने पर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केन्द्रीय मंत्रियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री कोविंद का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए संसदीय कार्यमंत्री श्री जोशी ने संवैधानिक हस्तियों का अभिनंदन किया और कहा कि 26 नवम्बर 1949 का देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि इसी दिन देश के लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान भारतीय संविधान को अंगीकार किया था।

मोदी सरकार ने संविधान निर्माता कहे जाने वाले बाबा साहेब अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर वर्ष 2015 में पहला संविधान दिवस मनाने की घोषणा की थी।

श्री मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी के बाद देश को चलाने वाली सरकारों ने 26 नवम्बर के दिन के महत्व को प्राथमिकता नहीं दी और संविधान दिवस मनाने की परंपरा नहीं शुरू की। उन्होंने कहा कि नयी पीढी को इस दिन का महत्व समझाने के लिए संविधन दिवस मनाया जाना जरूरी है।

इस मौके पर श्री कोविंद ने संविधान बनाने वाली संविधान सभा की चर्चाओं के डिजिटल संस्करण को भी जारी किया। उन्होंने संविधान की मूल प्रति का डिजिटल संस्करण भी जारी किया। साथ ही उन्होंने भारत का अद्यतन संविधान भी जारी किया। इसके अलावा उन्होंने संविधान पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

Related Posts

तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा, टिकट कीमतों में उछाल पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इंडिगो संकट के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने सवाल उठाया कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *