एकनाथ शिंदे पर पैरोडी से विवाद- हाईकोर्ट में पहुंचे कुणाल कामरा

  • हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को भेजा नोटिस, अगली सुनवाई 16 अप्रैल को

  • कॉमेडियन पर मुंबई, नासिक और जलगांव में दर्ज हैं केस, खार पुलिस ने की सभी मामलों की जांच शुरू

  • कामरा बोले— बिग बॉस में जाने से अच्छा मेंटल हॉस्पिटल जाना पसंद करूंगा, इंस्टाग्राम पर शेयर की चैट

मुंबई। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के मामले में दर्ज FIR को चुनौती देने वाली कामरा की याचिका पर मंगलवार को कोर्ट ने मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को नोटिस जारी किया।

कामरा की याचिका पर अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। यह आदेश जस्टिस सारंग कोटवाल और जस्टिस एसएम मोडक की डिवीजन बेंच ने दिया।

बता दें कि खार पुलिस स्टेशन ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर यह केस दर्ज किया था। इसके अलावा जलगांव और नासिक में दर्ज तीन और FIR को भी मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया है।

पुलिस समन को अब तक नजरअंदाज कर चुके हैं कामरा

मुंबई पुलिस ने अब तक कॉमेडियन को तीन बार समन भेजा है, लेकिन वह किसी बार भी पेश नहीं हुए हैं। अपनी याचिका में कामरा ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज FIR संविधान के तहत मिले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

कामरा ने बिग बॉस का ऑफर ठुकराया, कहा— मेंटल हॉस्पिटल बेहतर

इस बीच, कुणाल कामरा ने इंस्टाग्राम पर दावा किया है कि उन्हें रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के लिए ऑफर मिला था। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि वो इस शो का हिस्सा बनने की बजाय मेंटल हॉस्पिटल जाना पसंद करेंगे।

कास्टिंग डायरेक्टर के मैसेज में लिखा था—

“आपका नाम ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आया है, जो शो के लिए इंटरेस्टिंग लग रहे हैं। यह आपकी असली वाइब दिखाने और बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने का मौका हो सकता है।”

कामरा ने जवाब में लिखा—

“मैं किसी मेंटल हॉस्पिटल में जाना ज्यादा पसंद करूंगा।”

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह ऑफर बिग बॉस ओटीटी के लिए था या सीजन 19 के लिए।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading