जौनपुर में चचेरे भाई ने की दो सगी बहनों की हत्या

जौनपुर । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में शौचालय बनाने के विवाद में चचेरे भाई ने गुरुवार को दो सगी बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी ।


पुलिस ने बताया कि कुकरियाव गांव में शिवशंकर पांडेय और अपने भाई रमाशंकर के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह घर से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर रमाशंकर पांडेय शौचालय का निर्माण करा रहे थे। जानकारी होने पर पहुंचे शिवशंकर ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते ही देखते दोनों भाइयों के परिवारों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

रमाशंकर पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ने गड़ासे से हमलाकर शिवशंकर की बेटी पूर्णिमा पांडेय (25) और अंतिमा पांडेय (21) की हत्या कर दी और फरार हो गया।
दो हत्याओं के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *