सावन में शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • सावन में लखनऊ के 270 शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़
  • मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर और कोणेश्वर मंदिरों पर PAC व SDRF तैनात
  • कांवड़ यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और मेडिकल सुविधा उपलब्ध

लखनऊ। सावन माह में शिव मंदिरों पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। शहर के प्रमुख शिवालय जैसे मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर और कोणेश्वर मंदिर पर पुलिस बल के साथ PAC की तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर CAPF और SDRF को भी सक्रिय किया गया है।

CCTV और बैरिकेडिंग से निगरानी, मंदिरों के पास बनीं पार्किंग और कंट्रोल रूम

270 शिवालयों पर भक्तों के जलाभिषेक के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। JCपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार के अनुसार, कांवड़ यात्रा मार्गों पर मेडिकल टीम, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक मैनेजमेंट को प्राथमिकता दी गई है।

मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र में रविवार शाम चार बजे से सोमवार रात तक यातायात डायवर्जन रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झूलेलाल पार्क में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, मंदिर परिसर में खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।

11 जुलाई से 9 अगस्त तक विशेष डायवर्जन

यातायात विभाग ने 11 जुलाई से 9 अगस्त तक विशेष रूप से सोमवार और अन्य शिव पूजन तिथियों पर मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर, सिद्धनाथ और कोणेश्वर मंदिर क्षेत्रों में रूट डायवर्जन लागू करने की जानकारी दी है।

सुरक्षा बलों की तैनाती का ब्यौरा

  • मनकामेश्वर क्षेत्र: 1 DCP, 1 ADCP, 1 ACP, 2 इंस्पेक्टर, 20 SI, 50 कांस्टेबल, 1 PAC कंपनी

  • अन्य क्षेत्रों में: 1 ADCP, 1 ACP, 3 इंस्पेक्टर, 10 SI, 40 कांस्टेबल, 10 हेड कांस्टेबल, 1 PAC कंपनी

Back to top button