वर्ल्ड कप जीत के बाद दीप्ति शर्मा लखनऊ पहुंचीं

लखनऊ/आगरा। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहली बार उत्तर प्रदेश लौटीं। लखनऊ पहुंचकर उन्होंने DSP की वर्दी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दीप्ति ने परिवार के साथ CM आवास पहुंचकर फोटो खिंचवाई और जाते समय हाथ जोड़कर सीएम को नमस्ते किया।

इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय पहुंचीं, जहां DGP राजीव कृष्णा ने बुके और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। दीप्ति ने DGP और पुलिसकर्मियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत ने बदला मोमेंटम: दीप्ति

दीप्ति ने कहा,
“ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल हमारे लिए सबसे बड़ा मुकाबला था। सात बार की चैंपियन टीम को हराना आसान नहीं था, लेकिन हमें भरोसा था कि हम जीत सकते हैं। यह मैच पूरे टूर्नामेंट का टर्निंग पॉइंट रहा। फाइनल में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत पहली बार विश्व चैंपियन बना।”

उन्होंने आगे बताया कि टूर्नामेंट से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया।
“प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मेरे करियर की बड़ी उपलब्धि है, लेकिन टीम की जीत सबसे अहम रही। PM मोदी ने पूरी टीम से सहजता से बात की और सभी का मनोबल बढ़ाया।”

“लक्ष्य तय करें और लगातार मेहनत करें” – दीप्ति शर्मा

दीप्ति ने कहा कि यूपी से उनका जुड़ाव हमेशा खास रहा है। पुलिस में DSP बनने पर उनका परिवार बेहद खुश हुआ।
महिला खिलाड़ियों के लिए संदेश देते हुए उन्होंने कहा—
“सफलता के लिए लक्ष्य तय करना और उस दिशा में लगातार मेहनत करना जरूरी है। माता-पिता अपनी बेटियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।”

DGP राजीव कृष्णा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी पुलिस के खिलाड़ियों को नई खेल नीति से बहुत फायदा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में यूपी पुलिस कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर चुकी है।

आगरा में 10 किमी लंबा रोड शो, बुलडोजर से बरसाए फूल

गुरुवार को दीप्ति शर्मा अपने शहर आगरा पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। फैंस ने उन्हें खुली गाड़ी में 10 किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिए सम्मान दिया।
रोड शो के दौरान बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर फैंस तिरंगा ओढ़कर नाचते नजर आए। कुछ जगहों पर बुलडोजर से उन पर फूल बरसाए गए।

Related Posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ऑपरेशन हुई सामान्य

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो की सभी उड़ानें समय पर रवाना हुईं, जिससे यात्रियों ने लंबे समय बाद राहत की सांस ली। पिछले 5 दिनों…

Continue reading
BBAU के UIET के पूर्व ऑफिस असिस्टेंट को सजा

लखनऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के UIET में तैनात रहे ऑफिस असिस्टेंट विजय कुमार द्विवेदी को CBI की विशेष अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में 4…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *