‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान में उठी मांग, ल्यारी के लोगों ने मांगा हिस्सा

नई दिल्ली/कराची। Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) जहां बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं इसकी कमाई को लेकर पाकिस्तान के Lyari इलाके से एक अनोखी मांग सामने आई है। वायरल हो रहे एक वीडियो में स्थानीय लोगों ने फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगते हुए कहा है कि करोड़ों की इस कमाई का उपयोग उनके इलाके के विकास, खासकर सड़कों और बुनियादी सुविधाओं को सुधारने में किया जाना चाहिए। ‘कंपैरिजन टीवी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ लोग फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं और दावा करते हैं कि अगर फिल्म ने हजारों करोड़ की कमाई की है, तो उसका एक बड़ा हिस्सा ल्यारी जैसे पिछड़े इलाके के विकास के लिए दिया जाना चाहिए। वीडियो में कुछ लोगों ने 500 करोड़ रुपए तक की मांग रखी, तो कुछ ने कुल कमाई का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा देने की बात कही।

Related Posts

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

नई दिल्ली। Vijaypat Singhania, Raymond Group के पूर्व चेयरमैन और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने न केवल एक छोटी टेक्सटाइल मिल…

Continue reading
लंबे समय तक बिना ट्रायल जेल में रखना सजा के बराबर

नई दिल्ली। Supreme Court of India ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी को बिना ट्रायल शुरू हुए लंबे समय तक जेल में रखना सजा देने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *