लखनऊ में कोटेदारों का प्रदर्शन तेज़- जवाहर भवन के सामने सड़क जाम

  • लखनऊ में प्रदेशभर के कोटेदारों का प्रदर्शन
  • 30 हजार मानदेय और 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन की मांग
  • सड़क जाम, पुलिस बल तैनात, हजरतगंज की ओर यातायात ठप

लखनऊ। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कोटेदारों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में जुटे कोटेदारों ने जवाहर भवन का घेराव कर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और सरकार से प्रति माह ₹30,000 मानदेय एवं प्रति क्विंटल ₹200 कमीशन की मांग की।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संगठन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल ने बताया कि यह आंदोलन 20 सितंबर 2023 से लगातार चल रहा है, लेकिन अब तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर अलीगढ़ से जनजागरण रथ यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो कई जिलों से होकर लखनऊ पहुंची, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला।

आंदोलन को मिला राज्यव्यापी समर्थन

सुभाष पटेल ने बताया कि 30 सितंबर 2023 को इको गार्डन में सम्मेलन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था। सम्मेलन में तत्कालीन अपर खाद्य आयुक्त ने कमीशन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

कोटेदारों का कहना है कि उन्हें प्रति क्विंटल ₹90 कमीशन मिलता है, जिसमें से लोडिंग, अनलोडिंग और परिवहन का खर्च भी निकालना पड़ता है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारी कोटेदारों ने कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल तक पहुंचाते हैं, लेकिन खुद अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

सड़क जाम, भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शनकारियों ने जवाहर भवन के सामने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया है। हजरतगंज चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की है। प्रदर्शनकारी तब तक सड़क से हटने को तैयार नहीं हैं जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता।

सुभाष पटेल ने साफ कहा, “जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हम सड़क से नहीं हटेंगे। सरकार को हमारी बात सुननी ही पड़ेगी।”

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading