‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फिल्म दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने KGF Chapter 2 और Jawan जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 10वें दिन (शनिवार) फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। अब तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। वहीं, ओवरसीज में 296 करोड़ रुपए की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,226.44 करोड़ रुपए हो गया है।

10वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 58 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा तेलुगु में 3 करोड़, तमिल में 1.40 करोड़, कन्नड़ में 0.30 करोड़ और मलयालम में 0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया गया।

विदेशों में भी ‘धुरंधर’ को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने ओवरसीज में करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए, जबकि अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर Baahubali 2 The Conclusion का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। दिलचस्प बात यह रही कि खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति न मिलने के बावजूद फिल्म ने शानदार सफलता हासिल की और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्मों में भी शामिल हुई।

Related Posts

हैदराबाद कॉन्सर्ट में अर्पित बाला का गुस्सा, फैन पर थूका; वीडियो वायरल

हैदराबाद। Arpit Bala के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब उन्होंने एक दर्शक की हरकत पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए उस पर थूक दिया। यह…

Continue reading
वाराणसी में 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

वाराणसी। Varanasi के Shivpur थाना क्षेत्र स्थित अवध अपार्टमेंट में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब 7वीं मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *