कानपुर में 1 जुलाई से शुरू होगा रोग आधारित नि:शुल्क योग शिविर

कानपुर। योग को रोगों के उपचार से जोड़ते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में 1 जुलाई से रोग आधारित नि:शुल्क योग शिविर शुरू होने जा रहा है। यह शिविर मधुमेह, मोटापा, थायराइड, अस्थमा, हाई और लो ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए उपयोगी होगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने 19 जून को योग ओपीडी का उद्घाटन किया था। तब से ही मरीजों का आना शुरू हो चुका है।

योग के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

योग ओपीडी के संचालक डॉ. राम किशोर ने बताया कि 1 जुलाई से शुरू हो रहे इस विशेष शिविर में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक होगा। पंजीयन योग ओपीडी में सुबह 7:30 से 10 बजे के बीच कराए जा सकते हैं।

शिविर में विशेष रूप से मधुमेह, मोटापा, थायराइड, अर्थराइटिस, अस्थमा, हाई व लो ब्लड प्रेशर, और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसे रोगों पर आधारित योग अभ्यास सिखाए जाएंगे।

सियाचिन में भी दे चुके हैं योग प्रशिक्षण

योगाचार्य डॉ. राम किशोर, जो इस शिविर का संचालन करेंगे, ने योग विषय में परास्नातक, यूजीसी नेट और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वे बीते 30 वर्षों से योग शिक्षा से जुड़े हैं और डीआरडीओ के साथ सियाचिन ग्लेशियर जैसे कठिन इलाकों में सेना के जवानों को योग सिखा चुके हैं।

नए प्रतिभागियों का बीच में प्रवेश नहीं

शिविर का पहला बैच पूरी तरह से “लर्निंग बैच” होगा, जिसमें रोगियों की आयु, क्षमता और स्थिति के अनुसार अभ्यास कराया जाएगा। शिविर की संरचना चरणबद्ध होगी, इसलिए नए प्रतिभागियों को बीच में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रतिभागियों को अभ्यास से पहले और 30 दिनों के अभ्यास के बाद अपनी बीमारी से संबंधित मेडिकल जांच करानी होगी ताकि योग के प्रभाव को आंका जा सके।

 शिविर की विशेषताएं:

  • रोग आधारित चरणबद्ध योग अभ्यास

  • प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा अभ्यास

  • 30 दिनों का नियमित अभ्यास कार्यक्रम

  • प्री और पोस्ट हेल्थ चेकअप अनिवार्य

  • पंजीयन सुबह 7:30 से 10 बजे तक

स्थान: योग ओपीडी, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
तारीख: 1 जुलाई से प्रारंभ
पंजीयन के लिए समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading