श्रवणधाम के विकास को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

  • 15 दिन में सरकारी भूमि की पैमाइश व तारबंदी सुनिश्चित करने के निर्देश
  • पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे ट्री गार्ड, मियावाकी वन भी विकसित होगा
  • तमसा नदी का होगा जीर्णोद्धार, सड़क और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था में तेजी

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्रवणधाम को एक आधुनिक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें सीडीओ आनंद शुक्ला, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता और एएसपी हरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि श्रवणधाम परिसर में स्थित सरकारी भूमि की 15 दिनों के भीतर पैमाइश की जाए और उसके चारों ओर तारबंदी सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी प्रकार की अतिक्रमण की संभावना न रहे।

वन विभाग के सहयोग से पौधों पर लगेंगे ट्री गार्ड

श्रवणधाम परिसर में पूर्व में लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ को वन विभाग से समन्वय करते हुए सभी पौधों पर ट्री गार्ड लगाने का निर्देश दिया गया। पर्यावरणीय सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तमसा नदी का अयोध्या सीमा से लेकर आजमगढ़ सीमा तक जीर्णोद्धार करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। इस कार्य से नदी की पौराणिक महत्ता को फिर से स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Back to top button