चित्रकूट में प्रस्तावित महिला सम्मेलन में प्रियंका के भाग लेने पर संशय

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पौराणिक नगरी चित्रकूट में बुधवार को कांग्रेस के प्रस्तावित महिला संवाद कार्यक्रम में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भाग लेने पर संशय बना हुआ है। वायरल बुखार की चपेट में आयी प्रियंका सोमवार को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा सम्मेलन में भाग नहीं ले सकी थी। पार्टी के मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दिकी के मुताबिक प्रियंका की तबीयत आज सुबह तक ठीक नहीं थी, ऐसे में उनके कल के कार्यक्रम में भाग लेने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। उधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी महासचिव के चित्रकूट दौरे के बार में शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं के साथ ‘लड़की हूँ- लड़ सकती हूं’ संवाद करेंगी। यह कार्यक्रम कल दोपहर चित्रकूट के रामघाट पर होगा जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएँ शामिल होंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.उमाशंकर पांडेय ने बताया कि यूपी को बदहाली से निकालने की नयी उम्मीद बनकर आयी प्रियंका के प्रस्तावित दौरे को लेकर महिलाओं में ख़ासा उत्साह है। उन्होंने ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ का जो नारा दिया है, वह महिला सशक्तीकरण का नया प्रतीक बन गया है। इसी अभियान के तहत चित्रकूट में ‘लड़की हूँ-लड़ सकती हूँ’ संवाद आयोजित किया जा रहा। हज़ारों की तादाद में महिलाएँ इस संवाद में हिस्सा लेंगी।


डा.पांडेय ने बताया कि यूपी की योगी सरकार ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है उसका सबसे ज़्यादा खामियाज़ा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। प्रियंका गाँधी ने अपने संघर्ष में उन्हें शामिल होने का आह्वान किया है जिसका व्यापक असर नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी योजना बनायी है।

Related Posts

बदायूं में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, हिट एंड रन में 3 युवकों की मौत

बदायूं। बदायूं में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक…

Continue reading
भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *