उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी ने दी सर्दी की आहट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ और कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में छाये बादल और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के हवा के कम दवाब का क्षेत्र बनने के कारण छिटपुट बारिश के हालात बने हैं हालांकि अगले 24 घंटों में इक्का दुक्का इलाकों को छोड़कर बारिश की संभावना अति क्षीण है। रविवार को आसमान साफ रहने के आसार है हालांकि सुबह के समय कुछ एक इलाकों में कोहरा पड़ सकता है।

इस दौरान रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने का अनुमान है।बूंदाबांदी के बावजूद कानपुर और लखनऊ में वायु की गुणवत्ता में विशेष सुधार नजर नहीं आया है और इन शहरों में एक्यूआई 230 से अधिक दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने श्वांस और हृदय रोगियों को विशेषकर घरों में रहने की सलाह दी है।


स बीच प्रदेश सरकार ने गरीब और निराश्रितों को ठंड से बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पहले चरण में 350 तहसीलों के लिए कुल 19 करोड़ 25 लाख रुपये जारी किये हैं। इस राशि से सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलवाने और जरूरतमन्दों को कम्बल बांटने की व्यवस्था की जायेगी। शीतलहर के कारण पैदा होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बल खरीदने के लिये प्रत्येक तहसील के लिए पांच लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।

Related Posts

बजट सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

लखनऊ। लखनऊ में विधान परिषद के बजट सत्र 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और…

Continue reading
कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *