यातायात माह में सड़क सुरक्षा पर जोर

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में नवंबर माह को यातायात माह 2025 के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गोहन्ना बाईपास स्थित बीएलवाई इंटर कॉलेज अकबरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने से सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए सभी नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की गई। छात्रों को सड़क पार करने के सही तरीके और सड़क संकेतों का महत्व भी समझाया गया।

हाईवे के पास जागरूकता अभियान
जागरूकता अभियान केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रहा। पुलिस टीम ने हाईवे के आस-पास के क्षेत्रों में भी स्थानीय लोगों से संवाद किया। लोगों को सड़क पर सतर्कता बरतने, सड़क पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी गई। अभियान के दौरान लोगों में हैंडबिल और पंपलेट भी वितरित किए गए।

177 वाहनों का चालान, 13 हजार रुपये वसूले
यातायात माह के तहत 12 नवंबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 177 वाहनों का चालान किया गया और 8 वाहनों से 13,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस विभाग ने बताया कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर विशेष कार्रवाई की गई।

Related Posts

क्लब के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया

गोवा। बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता…

Continue reading
लोकसभा में SIR बहस: अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधार और SIR (सिंपल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट) पर गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *