किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी- एक आतंकी ढेर- कई घिरे

  • किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

  • एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया, कई आतंकियों की घेराबंदी

  • कठुआ, पुंछ और राजौरी में भी जारी है सर्च ऑपरेशन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में 2-3 आतंकियों को घेरा गया है और ऑपरेशन अभी जारी है। किसी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।

एनकाउंटर की शुरुआत 9 अप्रैल को चत्रू जंगल में संदिग्ध गतिविधियों के बाद हुई थी। इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात हैं और गांवों में अलर्ट जारी है।

इससे पहले 1 से 5 अप्रैल के बीच जम्मू के LoC सेक्टरों में हुई घुसपैठ की कोशिशों में सेना ने 4-5 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया। 4 अप्रैल को BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया।

कठुआ में 20 दिनों में 4 मुठभेड़ें हुईं। 28 मार्च को दो आतंकी मारे गए, जिसमें SOG के चार जवान शहीद और तीन घायल हुए। 31 मार्च को पंजतीर्थी मंदिर के पास एक और मुठभेड़ हुई।

राजौरी और कठुआ में तलाशी अभियान तेज है। सेना, NSG, CRPF, BSF और K-9 यूनिट्स ऑपरेशन में जुटी हैं। DIG शिव कुमार ने कहा, “जब तक आखिरी आतंकी मारा नहीं जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा।

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading