- एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अजित कुमार ने रिटायर्ड गैंगस्टर की भूमिका में किया दमदार कमबैक, त्रिशा के साथ जोड़ी को दर्शकों ने सराहा।
- फिल्म में हाई-ऑक्टेन सीन्स, रेट्रो बैकग्राउंड म्यूजिक और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ अजित कुमार ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया
- अजित और त्रिशा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स, सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चल रही है जमकर चर्चा।
नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ 10 अप्रैल, 2025 को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है और यह एक एक्शन-कॉमेडी जॉनर में बनी है। इसमें अजित के साथ उनकी पुरानी को-स्टार त्रिशा कृष्णन एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं।
फिल्म में अर्जुन दास, सुनील, जैकी श्रॉफ, सयाजी शिंदे, टीनू आनंद, प्रिया प्रकाश वारियर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार का है, जबकि एडिटिंग की जिम्मेदारी विजय वेलुकुट्टी ने संभाली है।
‘ब्रेकडाउन’ से प्रेरित है फिल्म की कहानी
फिल्म loosely 1997 की हॉलीवुड थ्रिलर ‘ब्रेकडाउन’ से प्रेरित है। कहानी एक रिटायर्ड गैंगस्टर अर्जुन (अजित कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी कायल (त्रिशा) को एक खतरनाक गिरोह द्वारा किडनैप कर लिया जाता है। इसके बाद अर्जुन दोबारा उस हिंसक दुनिया में लौटने को मजबूर होता है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है।
सोशल मीडिया पर कैसी रही दर्शकों की प्रतिक्रिया?
फिल्म को लेकर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। फैंस ने फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन, विंटेज अजित अवतार और वीएफएक्स की सराहना की है, लेकिन स्क्रिप्ट और इमोशनल कनेक्ट को लेकर कुछ सवाल भी उठाए हैं।
एक यूज़र ने लिखा:
“#GoodBadUgly – लंबे वक्त बाद एनर्जेटिक AK को देखना मजेदार रहा। अर्जुन दास की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी रही। BGM थोड़ा लाउड जरूर है, लेकिन फैन्स को पसंद आ रहा है। ओवरऑल ये एक एवरेज फिल्म है जो फैंस के लिए ट्रीट है।”
वहीं एक अन्य ने लिखा:
“#GoodBadUgly – पहला हाफ दमदार है, फ्लैशबैक अच्छा टच देता है लेकिन सेकेंड हाफ में फिल्म थोड़ी कमजोर हो जाती है। फिर भी यह अजीत की हाल की फिल्मों में एक बेहतरीन विकल्प है। रेटिंग: 2.5 से 2.75/5।”
फिल्म में है स्टाइल, एक्शन और रेट्रो फ्लेवर का तड़का
‘गुड बैड अग्ली’ में रेट्रो गानों का ओवरडोज, स्लो मोशन सीन्स, और बिल्डअप के साथ एक फैन सर्विस पैकेज जैसा अनुभव है। जिन दर्शकों को स्टाइलिश मास मूवीज पसंद हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
More Stories
सोशल मीडिया पर बैन! मावरा होकेन के खिलाफ भारत ने उठाया बड़ा कदम
क्या कंगना की देशभक्ति झलक अब उनके चुनाव प्रचार की थीम है?
हमले के बाद इब्राहिम और सैफ के रिश्ते में क्या बदलाव आया?