लखनऊ में 10 लाख की नकली सिगरेट बरामद

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच और पारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपए कीमत की नकली सिगरेट बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो दिल्ली से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश और बिहार में सप्लाई करते थे।

जीरो प्वाइंट पर कार से मिला माल

पुलिस ने पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट इलाके में एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकली सिगरेट के बंडल बरामद हुए।

इस कार्रवाई में तस्करों की वरना कार भी जब्त कर ली गई है।

3940 डिब्बी नकली सिगरेट जब्त

पुलिस के मुताबिक, मौके से कुल 3940 डिब्बी नकली सिगरेट बरामद की गई हैं।

यह कार्रवाई शनिवार शाम को मुखबिर की सूचना पर की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बड़ी मात्रा में सिगरेट लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर अंजाम दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अनिल कुमार यादव और अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव की निगरानी में क्राइम ब्रांच और थाना पारा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

Related Posts

यूपी में मौसम का कहर: 72 घंटे में 15 मौतें, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 72 घंटे से मौसम ने कहर बरपा रखा है। आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी…

Continue reading
लखनऊ में पुलिस चौकी के सामने गुंडागर्दी

लखनऊ: राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने कुछ युवकों ने एक युवक के साथ लूटपाट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *