इदलिब के हथियार डिपो में भीषण विस्फोट- 2 की मौत, 71 घायल

दमिश्क । उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब शहर में गुरुवार को एक गोला-बारूद डिपो में हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 71 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं और बचाव अभियान तेजी से जारी है।

धमाका इदलिब के उत्तर में स्थित मरात मिसरिन कस्बे में हुआ। इमरजेंसी सेवाओं ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ितों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसे इजराइली एयरस्ट्राइक का नतीजा मान रही हैं।

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है इदलिब
सीरिया का इदलिब शहर अलेप्पो, हमा और लताकिया प्रांतों से घिरा हुआ है। यह शहर अलेप्पो और दमिश्क को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिससे इसकी सैन्य और व्यापारिक अहमियत और बढ़ जाती है।

करीब 45 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में 19 लाख लोग रिफ्यूजी कैंपों में रह रहे हैं। गृहयुद्ध और 2023 के भूकंप के बाद से यह क्षेत्र गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहा है।

HTS के नियंत्रण में है इलाका
इदलिब बीते वर्ष विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शम (HTS) और उसके सहयोगियों के नियंत्रण में आ गया था। उन्होंने सीरिया की बशर अल असद सरकार को हटाकर यहां कब्जा कर लिया था। इसके चलते यह इलाका लगातार संघर्ष और अस्थिरता का केंद्र बना हुआ है।

Related Posts

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़की हिंसा

काबुल/इस्लामाबाद: Afghanistan और Pakistan की सीमा पर बुधवार को एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया। अफगान तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, इस झड़प में 2 आम नागरिकों की मौत हो…

Continue reading
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात बड़ा विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक…

Continue reading