लखनऊ में राजभवन गेट पर सपा नेताओं का उग्र प्रदर्शन

  • बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर 25 लोगों के खिलाफ केस

  • पायल किन्नर, सुमैया राणा और जूही सिंह नामजद

  • पुलिस से झड़प और सड़क पर जाम का आरोप

लखनऊ। लखनऊमें मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने अचानक राजभवन गेट नंबर दो के सामने प्रदर्शन कर माहौल गर्मा दिया। बिना अनुमति किए गए इस विरोध के दौरान पुलिस से झड़प हुई और ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। अब इस मामले में सपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हजरतगंज स्थित जीपीओ और राजभवन के हाई सिक्योरिटी ज़ोन में समाजवादी पार्टी की महिला इकाई द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन ने मंगलवार को हलचल मचा दी। विरोध की अगुवाई कर रहीं सपा नेता पायल किन्नर और सुमैया राणा समेत कुल 25 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रदर्शन का कारण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी थी। इसके जवाब में सपा कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पार्क में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और फिर राजभवन गेट तक मार्च किया।

पुलिस के अनुसार, अनुमति के अभाव में उन्हें प्रदर्शन से रोकने की कोशिश की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस से धक्का-मुक्की की। इस दौरान सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ। सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश शर्मा की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading