पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ FIR- पार्टी ने दिया समर्थन

  • बाजवा बोले – ‘मैं आतंकवाद पीड़ित परिवार से हूं, डरने वाला नहीं’
  • चंडीगढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज
  • विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है AAP सरकार: कांग्रेस

चंडीगढ़।  पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह केस एक महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 197(1)(D) और 353(2) के तहत दर्ज हुआ है। बाजवा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनके वकीलों ने समय मांगते हुए आज पेश होने से इनकार कर दिया।

क्या है आरोप? – ग्रेनेड वाले बयान पर विवाद
पंजाब में 50 ग्रेनेड आए, जिनमें से 18 का इस्तेमाल हो चुका है और 32 अभी बाकी हैं।” पुलिस ने शिकायत में कहा कि यह बयान बिना सबूत के सार्वजनिक शांति भंग करने वाला है। बाजवा ने सूत्र का नाम नहीं बताया, जिससे पुलिस ने उन पर झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

सीएम भगवंत मान ने घेरा, कहा – “सोर्स बताएं या एक्शन होगा”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो जारी कर बाजवा पर सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूछा, “क्या पाकिस्तानी आतंकी उन्हें सीधे जानकारी देते हैं? अगर यह झूठ है, तो वे दहशत क्यों फैला रहे हैं?” सीएम ने चेतावनी दी कि अगर बाजवा ने सबूत नहीं दिए, तो कड़ी कार्रवाई होगी।

बाजवा अड़े – “सोर्स नहीं बताऊंगा, मैं डरता नहीं”
बाजवा ने साफ किया कि वे अपने सूत्र का खुलासा नहीं करेंगे और अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा, “मैं आतंकवाद पीड़ित परिवार से हूं। मैंने पंजाब की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी है।”

 

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading