फैक्ट्री में फिर लगी आग- 150 कर्मचारी और 12 दमकल जुटीं

  • फैक्ट्री में दो क्रेन जलकर खाक, नुकसान का आकलन जारी

  • पिछले साल भी इसी फैक्ट्री में लगी थी आग, तब 11 घंटे तक चला था रेस्क्यू

  • रेत-मिट्टी की दीवार बनाकर पास की फैक्ट्रियों को लपटों से बचाया गया

पीथमपुर। धार के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिग्नेट पाइप फैक्ट्री में गुरुवार- शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग पर काबू पाने में 9 घंटे लगे। दमकल की 12 गाड़ियों, 1000 लीटर फोम और 25 डंपर रेत का इस्तेमाल किया गया। आसपास की फैक्ट्रियों को बचाने के लिए जेसीबी से मिट्टी-रेत की दीवार बनाई गई।

आग से दो क्रेन जल गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने में 70 फायर फाइटर, एसडीआरएफ और नगर पालिका के 150 कर्मचारी जुटे रहे। फैक्ट्री में पिछले साल जून में भी आग लगी थी। आग के कारणों की जांच जारी है।

Related Posts

करूर रैली के बाद विजय पहली बार रैली करेंगे

पुडुचेरी। तमिलनाडु के करूर में सितंबर में हुई भगदड़ के बाद अभिनेता और TVK प्रमुख एक्टर विजय पहली बार रैली करने जा रहे हैं। पुलिस ने 9 दिसंबर को पुडुचेरी…

Continue reading
नहर में फेंकी गई बेटी जिंदा लौटी, पिता को जेल से छुड़ाने की गुहार

फिरोजपुर, पंजाब। 68 दिन पहले अपने पिता द्वारा नहर में फेंकी गई लड़की अब जिंदा लौट आई है और अपने पिता को जेल से बाहर निकालने की गुहार लगा रही…

Continue reading