
अंबेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के महाये गांव में शनिवार दोपहर एक गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन किसानों की करीब 6 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।
जमुनीपुर नहर के पास लगी आग का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें देखते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
इस अग्निकांड में राम सुंदर, विनोद, प्रमोद, राम देव और गोविंद सहित लगभग आधा दर्जन किसानों की फसल पूरी तरह जल गई।राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।








