सोना 340 और चांदी 780 रुपये महंगी

मुंबई । वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में आई जबरदस्त तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 340 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 780 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.87 प्रतिशत की तेजी लेकर 1865.60 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.94 प्रतिशत चमककर 1865 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी हाजिर 2.23 प्रतिशत की छलांक लगाकर 25.17 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

विदेशी बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 340 रुपये की बढ़त लेकर 49196 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 330 रुपये चढ़कर 49189 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी भी 780 रुपये महंगी होकर 66668 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 730 रुपये चमककर 66760 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Related Posts

इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलट भर्ती करने जा रही

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बड़े पैमाने पर पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। कंपनी अगले कुछ महीनों में 1,000 से ज्यादा पायलट नियुक्त करेगी।…

Continue reading
बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *