इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त- जानें क्या हैं इसके प्रमुख कारण

  • चांदी की कीमत 92,929 रुपए प्रति किलोग्राम

  • सोने की कीमतों में 2,339 रुपए की बढ़ोतरी

  • 2025 में सोने की कीमतों में 22.57% का इजाफा

नई दिल्ली । नई दिल्ली में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। सोने की कीमत 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं, चांदी भी मामूली वृद्धि के साथ 92,929 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत में 2,339 रुपए का इजाफा हुआ है, जबकि चांदी में 19 रुपए की हल्की बढ़त देखी गई। सोने की कीमत में इस साल अब तक 17,191 रुपए का इजाफा हो चुका है, जो 22.57% की बढ़त है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी, डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी और शादियों का मौसम सोने की बढ़ती कीमतों के मुख्य कारण हैं। इस साल सोने की कीमत 95,000 रुपए तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

इंटर कॉलेज के बाहर छात्र पर बेल्ट से हमला, वीडियो वायरल

लखनऊ। दुबग्गा स्थित त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के बाहर गुरुवार दोपहर एक छात्र को कुछ युवकों ने सड़क पर रोककर बेरहमी से पीटा। बेल्ट, लात-घूंसों से किए गए इस हमले…

Continue reading
केंद्र ने लागू किए नए लेबर कोड्स, टेक-होम सैलरी घटने का अंदेशा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पुराने 29 लेबर लॉज को चार नए कोड्स में समेट दिया है। ये हैं: वेजेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, सोशल सिक्योरिटी और सेफ्टी-हेल्थ। 21 नवंबर 2025 से…

Continue reading