पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में हो रहे कार्य और युवाओं के साथ गूगल के संभावित सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

सुंदर पिचाई ‘Global AI Impact Summit 2026’ में हिस्सा लेने भारत आए हैं। वह 20 फरवरी को समिट में की-नोट एड्रेस देंगे। इन बैठकों का उद्देश्य AI में भारत की लीडरशिप को मजबूत करना और वैश्विक सहयोग को बढ़ाना है।

फिनलैंड और स्पेन के नेताओं से भी मुलाकात

प्रधानमंत्री ने Petteri Orpo और Pedro Sanchez से भी अलग-अलग बैठकें कीं।

फिनलैंड: दोनों देशों ने आपसी व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य रखा। 6G, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

स्पेन: वर्ष 2026 को भारत-स्पेन ‘संस्कृति, पर्यटन और AI वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। रक्षा, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी

Related Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading
मेरठ में सिरफिरे का हमला: फरसा लेकर छात्रों और राहगीरों पर किया वार

मेरठ। मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। घटना ईशा प्लाईवुड के सामने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *