ग्रेनेड हमलों के आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया अमेरिका में पकड़ा गया

  • सैक्रामेंटो में पकड़ा गया आतंकवादी, भारत में था वांछित

  • ISI और BKI से जुड़े आतंकवादी की गिरफ्तारी, अमेरिका ने दी बड़ी सफलता

  • गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा: हरप्रीत सिंह की अमेरिकी घुसपैठ का राज

लुधियाना। अमेरिका में पुलिस ने पंजाब में हुए कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इसकी पुष्टि करते हुए उसकी गिरफ्तारी की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि पासिया को सैक्रामेंटो में पकड़ा गया है।

पासिया, जो दो प्रमुख आतंकवादी समूहों – पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ था, अवैध रूप से अमेरिका में घुस आया था। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने उसे हिरासत में ले लिया।

पंजाब में 14 से ज्यादा हमलों में था शामिल

सूत्रों के मुताबिक, पासिया ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी गैंगस्टर रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में 14 से ज्यादा ग्रेनेड हमलों को अंजाम दिया। उसके आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी अमेरिकी एजेंसियों को लंबे समय से थी, और वह उनकी निगरानी में था।

NIA ने पासिया पर 5 लाख का इनाम घोषित किया था

भारत में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जनवरी 2025 में पासिया पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसे चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले में वांटेड घोषित किया गया था। NIA की वेबसाइट पर उसकी तस्वीर के साथ उसे ‘वांटेड’ सूची में शामिल किया गया था।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण कदम बताया है, जो भारत और अमेरिका के बीच आतंकवादियों के खिलाफ समन्वित प्रयासों का एक उदाहरण है।

Related Posts

पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading
दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट बर्कशायर हैथवे के CEO पद से इस्तीफा

ओमाहा। दुनिया के सबसे बड़े निवेशक और बर्कशायर हैथवे के CEO वॉरेन बफेट आज, 31 दिसंबर को अपने छह दशक लंबे करियर के बाद CEO पद से इस्तीफा दे रहे…

Continue reading