लखनऊ की प्रसिद्ध कचौड़ी दुकान पर GST विभाग की छापेमारी

  • बिलिंग मशीनें और लेन-देन से जुड़े कागजात जब्त किए गए
  • रोजाना के ट्रांजैक्शन और टैक्स रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल
  • शुक्रवार को चार सदस्यों की टीम ने दुकान पर मारा छापा

लखनऊ। लखनऊ की गलियों में अपने अनोखे स्वाद के लिए पहचानी जाने वाली बाजपेई कचौड़ी भंडार अचानक सुर्खियों में आ गई है। शुक्रवार को GST विभाग की टीम ने इस नामचीन दुकान पर छापेमारी कर दी। दुकान को सील कर दिया गया और टीम ने दस्तावेज जब्त कर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

GST विभाग की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को अचानक हजरतगंज स्थित बाजपेई कचौड़ी भंडार पर पहुंची। टीम ने वहां मौजूद बिलिंग मशीनें और वित्तीय दस्तावेज जब्त कर लिए। दुकान के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच हलचल तेज हो गई।

टीम की कार्रवाई का फोकस दुकान की दैनिक बिक्री और टैक्स लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों पर है। अधिकारियों ने बिक्री के आंकड़े तो सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन पूरा कारोबारी ढांचा जांच के घेरे में आ गया है।

Related Posts

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य से कथित दुर्व्यवहार का मामला

शिविर आवंटन विवाद अब बाराबंकी तक पहुंचा राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने जल्द समाधान की जताई उम्मीद साधु-संतों और शासन स्तर पर चल रहे प्रयास बाराबंकी। प्रयागराज माघ मेले में…

Continue reading
जानकीपुरम में महिला ने रिश्ते के देवर पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे की एक महिला ने अपने पति के बुआ के लड़के अजीत कुमार गौतम के खिलाफ ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी…

Continue reading