फंड में हेराफेरी को लेकर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब हुआ बवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में स्थित दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) कार्यालय में शनिवार को उस समय बवाल मच गया, जब डीएसजीएमसी के कुछ सदस्य पुलिस के साथ कमेटी के खातों की जांच करने पहुंच गए।
नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस के साथ गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय पहुंचे शिरोमणी अकाली दल दिल्ली (शिअदद) के महासचिव एवं पंजाबी बाग वार्ड से डीएसजीएमसी सदस्य हरविंदर सिंह सरना ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से खबरें मिल रही थी कि गुरुद्वारों के फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है, इसलिए उनकी टीम की शिकायत पर आज पुलिस डीएसजीएमसी के खातों की जांच के लिए गुरुद्वारा परिसर गई।


श्री सरना ने कहा, “ जब हम यहां पहुंचे तो हमने अकाउंट विभाग में जाकर कैश रजिस्टर मांगा, जिसमें वर्तमान में डीएसजीएमसी के पास एक करोड़ 30 लाख रूपये होने की पुष्टि की गई थी, लेकिन जब जांच की गई तो 66 लाख रूपए की नकदी ही पाई गई। इस दौरान स्टाफ ने बहाना लगाया कि शेष राशि को बैंक में जमा करवाने के लिए लेकर जाया जा रहा है, जबकि आज बैंक ही बंद थे। शाम तक शेष राशि के बारे में कोई कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

मामले में डीएसजीएमसी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि वह तो काफी समय से यह कह रहे हैं कि डीएसजीएमसी के फंड का दुरुपयोग हो रहा है। यह सीधी चोरी है। करोड़ों रुपए की घपलेबाजी की गई है। इस मामले में नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने कहा कि उनके पास इस बारे में शिकायत आई है और छानबीन की जा रही है।

 

Related Posts

केरल निकाय चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

तिरुवनंतपुरम में NDA को बड़ी जीत 101 वार्डों में से 50 NDA के खाते में LDF को 29 और UDF को 19 वार्ड मिले तिरुवनंतपुर। मकेरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम…

Continue reading
तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *