लखनऊ में पुलिस चौकी के सामने गुंडागर्दी

लखनऊ: राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने कुछ युवकों ने एक युवक के साथ लूटपाट कर उसे सड़क पर गिराकर करीब आधे घंटे तक बेरहमी से पीटा।

चेन लूटने के बाद शुरू हुई मारपीट

पीड़ित युवक के मुताबिक, वह रविवार तड़के करीब 3:30 बजे चौराहे के पास मौजूद था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसकी चेन छीन ली।

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ईंट से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे

हमलावरों ने उसे कई बार जमीन पर गिराया और फिर उठाकर मारते रहे। आरोप है कि इस दौरान उसके चेहरे पर ईंट से भी वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चौकी के पास बनी ‘अखाड़े’ जैसी स्थिति

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चौराहे पर करीब आधे घंटे तक अखाड़े जैसी स्थिति बनी रही।

चौकी के पास स्थित चाय की टपरी पर बैठे लोग पूरी घटना देखते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत बीच-बचाव करने की नहीं हुई।

Related Posts

यूपी में मौसम का कहर: 72 घंटे में 15 मौतें, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 72 घंटे से मौसम ने कहर बरपा रखा है। आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी…

Continue reading
लखनऊ में 10 लाख की नकली सिगरेट बरामद

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच और पारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपए कीमत की नकली सिगरेट बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *