बदायूं में भीषण सड़क हादसा : सड़क पर खड़ी ट्राली से टकराई कार, चार की मौत

बदायूँ । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बीती देर रात शादी समारोह से लौटते समय एक कार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। इस दुर्घटना में 02 महिलाओं और दो बच्चों समेत 04 लोगों की मौत हो गई जबकि 03 लोग घायल हो गए। थाना सिविल लाइंस के एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया की थाना क्षेत्र के मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव दहेमी के निकट देर रात्रि लगभग 01बजे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से कार जा टकराई।

इस हादसे में सूरजश्री (50)पत्नी प्रेमवीर, शशि यादव (25)पत्नी जितेंद्र, हर्ष (10) एवं अरनब (6)पुत्र पीतांबर की मौत हो गई जबकि नीतल पत्नी पीतांबर, जितेंद्र पुत्र प्रेमवीर तथा 02 वर्षीय आरू पुत्र पीतांबर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 02 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। यह सभी लोग अर्सिस बर्खिन गांव के रहने वाले हैं तथा शादी समारोह में हिस्सा लेकर कार से लौट कर वापस अपने घर जा रहे थे।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *