गौशाला में भीषण आग, एक बछिया की मौत- दो गायें झुलसीं

  • सोमवार रात ग्राम जीवत में आग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने बचाव में झोंकी जान

  • धुएं और लपटों में समाई मासूम बछिया, गंभीर रूप से झुलसीं दो गायें

  • पशुपालक संदीप चौहान के गौशाला में फैली आग ने मचाया कहर, गांव में पसरा मातम

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ग्राम जीवत की शांत रात उस वक्त चीखों में तब्दील हो गई जब सोमवार देर रात एक गौशाला में भीषण आग लग गई। हादसे में एक बछिया की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गायें बुरी तरह झुलस गईं। घटना ने पशुपालक परिवार के साथ पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया।

यह हृदयविदारक घटना ग्राम जीवत निवासी संदीप चौहान के साथ घटी। रोज की तरह सोमवार की शाम वे दुकान से लौटकर अपने तीनों पशुओं – एक बछिया और दो गायों – को चारा देने के बाद मच्छरों से बचाने के लिए धुआं करके घर के भीतर चले गए थे। लेकिन नियति ने कुछ और ही सोच रखा था।

रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक गौशाला की दिशा से धुआं उठता दिखा। परिजन और गांववाले जब तक कुछ समझ पाते, आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों के साथ मिलकर संदीप ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बछिया की जलकर मौत हो चुकी थी और बाकी दोनों गायें गंभीर रूप से झुलस गई थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

Related Posts

क्लब के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया

गोवा। बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता…

Continue reading
लोकसभा में SIR बहस: अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधार और SIR (सिंपल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट) पर गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान…

Continue reading