पत्नी को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार

निगोहा थाना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना से अजीज पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर जान देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्व आत्महत्या के लिये उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। ज्ञात हो मोहनलालगज के भावाखेड़ा निवासी अजय कश्यप आये दिन शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी बीनू को प्रताड़ित करने के साथ मारपीट करता था,पति की प्रताड़ना से अजीज पत्नी बीनू ने निगोहा के पुरहिया गांव मे सिघाड़े की खेती के लिये किराये पर लिये गये तालाब के किनारे जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग मरणासन्न हालत में सीएचसी लेकर गये थे,जहां डाक्टर ने बीनू को मृत घोषित कर दिया था।मृतका के भाई मनीष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट हुयी थी,रविवार को सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ भगाने की फिराक में नर्सरी तिराहे पर खड़े आरोपी अजय को धर दबोचा।जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया‌।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
लखनऊ में मुठभेड़: 50 हजार के इनामी ड्रग्स तस्कर घायल

मौके से देसी कट्टा, कारतूस, बाइक, नकदी और तस्करी से जुड़े दस्तावेज बरामद एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने विशेष रणनीति के तहत दोनों को दबोचा पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *