झगड़े के बाद पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया गांव में 60 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला का नाती मौके पर मौजूद था, जिसने पूरी वारदात अपनी आंखों से देखी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

देर रात घर लौटा पति, खाने के बाद झगड़ा और फिर हत्या
जानकारी के मुताबिक, मृतका शिवकांति के पति हीरालाल पंजाब में मजदूरी करते थे और 15 दिन पहले ही गांव लौटे थे। मंगलवार रात वह अचानक घर पहुंचे और खाना खाने के दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े ने उग्र रूप लिया और हीरालाल ने पत्नी को पहले लात-घूंसे मारे और फिर लकड़ी के पीढ़े से सिर पर कई वार कर दिए। शिवकांति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

नाती ने देखी दादी की हत्या, खुद पर भी हुआ हमला
घटना के समय मृतका का 10 वर्षीय नाती रौनक भी घर में मौजूद था। उसने पुलिस को बताया, “दादी और बाबा में झगड़ा हुआ। बाबा ने दादी को पीट-पीटकर मार डाला। मैंने चिल्लाना शुरू किया तो बाबा ने मुझे भी थप्पड़ मारे, गला दबाया और कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं। सुबह होश आने पर शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाया।”

Related Posts

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। IndiGo की विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E 579 को शनिवार सुबह Indira Gandhi International Airport पर इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी…

Continue reading
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार

मुंबई। Raymond को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने वाले पूर्व चेयरमैन Vijaypat Singhania का रविवार, 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर करीब 3 बजे Chandanwadi…

Continue reading