QR स्कैन से होगी पहचान की पुष्टि, आधार का डिजिटल युग शुरू

  • फिजिकल आधार की जरूरत खत्म, UIDAI ने लॉन्च किया फेस वेरिफिकेशन आधारित नया ऐप

  • “एयरपोर्ट और होटल पर पहचान बताने का तरीका अब होगा डिजिटल और सुरक्षित

  • “आधार कार्ड की जानकारी अब QR कोड स्कैन और फेस ID से होगी शेयर

नई दिल्ली। होटल, एयरपोर्ट और अन्य स्थानों पर पहचान दिखाने के लिए अब आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी या फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए डिजिटल तरीके से पहचान वेरीफाई की जा सकेगी।

UIDAI द्वारा विकसित यह नया ऐप आधार यूजर्स को एक नया अनुभव देगा, जहां वे सिर्फ QR कोड स्कैन और फेस वेरिफिकेशन के जरिए अपनी पहचान साझा कर सकेंगे।

कैसे करेगा काम ये नया आधार ऐप?

यूजर होटल या एयरपोर्ट जैसी जगहों पर वेरिफायर का QR कोड स्कैन करेगा।

ऐप पूछेगा कि कौन-कौन सी जानकारी (जैसे नाम, जन्मतिथि, पता) शेयर करनी है।

फिर ऐप फेस वेरिफिकेशन करेगा।

अंतिम चरण में यूजर की जानकारी वेरीफाई होकर सुरक्षित रूप से शेयर कर दी जाएगी।

यूजर की प्राइवेसी पर पूरा ध्यान

UIDAI के मुताबिक इस ऐप में डेटा प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें दिए गए सिक्योरिटी फीचर्स यूजर की पर्सनल जानकारी को लीक होने से बचाते हैं। ऐप का इंटरफेस भी आसान और यूजर-फ्रेंडली है।

फिलहाल सीमित टेस्टिंग, जल्द होगा आम यूजर्स के लिए लॉन्च

यह ऐप फिलहाल Google Play Store पर AadhaarFaceRD नाम से उपलब्ध है, लेकिन अभी यह सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही टेस्टिंग मोड में जारी किया गया है। UIDAI का कहना है कि फीडबैक के आधार पर इसमें सुधार किए जाएंगे और फिर इसे सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading