विद्या बालन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है इलियाना डिक्रूज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज आने वाली डार्क कॉमेडी फिल्म में विद्या बालन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। इलियाना डिक्रूज अपनी आने वाली फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति के साथ काम करती नजर आयेंगी। इलियाना और विद्या पहली बार फिल्म में एक साथ दिखायी देंगी। फिल्म का निर्देशन एड फिल्ममेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता कर रही हैं। इलियाना ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए साझा करते हुए लिखा, “इसकी घोषणा करने का लम्बे समय से इंतजार था। इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जिसमें विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

इस बात की खुशी भी है कि शीर्षा के निर्देशन में काम कर रही हूं, जिन्हें पता है कि उन्हें क्या चाहिए और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाऊंगी। फिल्म का निर्माताओं एप्लॉज एंटरटेनमेंट और इलिप्सिस एंटरटेनमेंट की तारीफ भी करना चाहूंगी, जिन्होंने इश तरह की कास्टिंग की है। यह एक वास्तविक और गर्मजोशी से भरी फिल्म है, जिससे लोग जुड़ाव महसूस करेंगे। ” विद्या बालन फिल्म में काव्या का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक ड्रामा कॉमेडी है, जिसमें रिश्तों की आधुनिकता पर कहानी कही जा रही है। यह आपकी या किसी और की कहानी हो सकती है।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *