झांसी में 71 वर्षीय बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर खाईं 50 गोलियां

  • रिटायर्ड ड्राइवर थे, परिवार के साथ रहते थे ग्वालटोली में
  • कमरे में अचेत मिले, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया

झांसी। झांसी में बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर दवाओं का ओवर डोज ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह बीते 25 साल से बीमार चल रहे थे। सभी जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था।

इससे वह मानसिक तनाव में भी रहने लगे थे, बीते दिन उन्होंने एक साथ 50 गोली खा लीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चित्रा चौराहा स्थित ग्वालटोली के रहने वाले 71 साल के हीरा लाल यादव उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर थे। रिटायर्ड होने के बाद वह पर ही रहते थे।

25 साल से बीमार थे हीरा लाल के छोटे बेटे अनिल यादव ने बताया कि पिता को हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी 25 साल पहले हो गई थी। इसका इलाज भी झांसी समेत ग्वालियर के अस्पताल में भी कराया जा रहा था, लेकिन समस्या हर दिन बढ़ती जा रही थी। सोमवार को वह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में दवाएं खाने चले गए थे। लेकिन इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले।

कमरे में बेजान पड़े थे परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो वह बेजान पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की प्लस बिल्कुल खत्म हो चुकी है।

Related Posts

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। IndiGo की विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E 579 को शनिवार सुबह Indira Gandhi International Airport पर इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी…

Continue reading
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार

मुंबई। Raymond को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने वाले पूर्व चेयरमैन Vijaypat Singhania का रविवार, 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर करीब 3 बजे Chandanwadi…

Continue reading