टांडा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

  • टांडा में नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ
  • 14 जांचें और 82 प्रकार की दवाएं मिलेंगी निःशुल्क
  • सीएमओ ने बताया योजना का उद्देश्य, स्वास्थ्य सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (ABHIM) योजना के तहत नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ शनिवार को टांडा के नेहरू नगर में किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा (साधू वर्मा) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने की।

स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उद्देश्य और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर 14 प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध होंगी। साथ ही मरीजों को 82 प्रकार की आवश्यक औषधियाँ भी बिना किसी शुल्क के मिलेंगी। सीएमओ ने कहा कि यह कदम आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रेरित

उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा ने केंद्र पर तैनात चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूर्ण मनोयोग से मरीजों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार, जनपदीय शहरी स्वास्थ्य समन्वयक रक्षाराम, डॉ. शिखा कुमारी, रंजीत वर्मा और आशीष कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading