पटेल से जिन्ना की तुलना करके भारत को अपमानित किया गयाः योगी

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कुछ लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल से राष्ट्रद्रोही जिन्ना की तुलना करके भारत को अपमानित करने का कार्य किया। जौनपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि 2022 में भाजपा की जीत की उतनी ही मजबूती के साथ दिखाई दे रही है, जितनी बड़ी जीत 2019 में 2017 में 2014 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलाई थी। 2022 का चुनाव देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र है, साथ ही कौतुहल और आश्चर्य का विषय भी।

उन्होने कहा कि जौनपुर की धरती काशी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जनपद है। यहां स्वर्गीय उमानाथ सिंह ने राष्ट्रवाद के लिए समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी के खिलाफ ही अपनी शहादत दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम के साथ जुड़ा हुआ था। दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने पटेल से राष्ट्रद्रोही जिन्ना की तुलना करके भारत को अपमानित करने का कार्य किया था।

यह वही तत्व हैं जो 2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाते थे, युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे और दंगा करवाते थे। आज वह फिर अपनी जोड़ी खोजते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक वह आस्था में खलल नहीं डाल पाए। इन परिस्थितियों में भाजपा के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का दायित्व बनता है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प के साथ जुड़े जिस संकल्प के साथ श्री मोदी ने कहा था बूथ जीता तो चुनाव जीता।

Related Posts

बदायूं में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, हिट एंड रन में 3 युवकों की मौत

बदायूं। बदायूं में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने अलग-अलग स्थानों पर पांच युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक…

Continue reading
भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *