“IPL ने मुझे बेहतर T20 खिलाड़ी बनाया” – विराट कोहली

  • IPL ने मेरे टी-20 करियर को नया आयाम दिया: विराट कोहली

  • RCB के शुरुआती तीन सालों में टॉप ऑर्डर का नहीं मिला मौका

  • आईपीएल का दबाव ही है जिसने मुझे बेहतर बल्लेबाज बनाया

मुंबई।  IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी IPL यात्रा को लेकर खुलकर बातें कीं। उन्होंने माना कि IPL ने न सिर्फ उनके खेल को बेहतर किया, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें मजबूती दी।

“पहली बार जब IPL में खेला, तो मैं डरा हुआ था”
विराट कोहली ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में IPL में अपने पहले सीजन को याद करते हुए कहा, “जब मैंने IPL डेब्यू किया, तो पूरी तरह से डरा हुआ था। जहीर खान और युवराज सिंह के अलावा किसी स्टार से कभी मिला भी नहीं था। अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना किसी सपने जैसा था।”

शुरुआत में टॉप ऑर्डर में नहीं मिला मौका
कोहली ने कहा कि अपने शुरुआती तीन सालों में उन्हें टॉप ऑर्डर में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। “मुझे निचले क्रम में भेजा जाता था। इसलिए मेरी शुरुआत खास नहीं रही। 2009 में थोड़ा बेहतर खेला, लेकिन असली लय 2010 के बाद आई।”

“IPL हर दिन एक नई चुनौती देता है”
विराट कोहली के मुताबिक, IPL एक छोटी सीरीज नहीं बल्कि हफ्तों तक चलने वाला कठिन टूर्नामेंट है। “पॉइंट्स टेबल में उतार-चढ़ाव मानसिक रूप से दबाव बनाता है। अगर आप टॉप पर हो, तो बढ़त बचाने की टेंशन होती है, और नीचे हो, तो वापसी का दबाव। बीच में हो तो एक हार भी भारी पड़ सकती है।”

IPL ने बनाया टी-20 का बेस्ट बल्लेबाज
कोहली ने स्वीकार किया कि IPL ने उन्हें T20 क्रिकेट में खुद को साबित करने और निखारने का प्लेटफॉर्म दिया। “इस टूर्नामेंट ने मेरी सोच को बदल दिया। मुझे खुद पर यकीन करना सिखाया और हर सीजन में बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया।”

8168 रन और 8 शतक – कोहली का IPL रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अब तक IPL में 256 मैचों में 8168 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 57 अर्धशतक दर्ज हैं। वे 2008 से लगातार RCB के लिए खेल रहे हैं और मौजूदा सीजन में भी शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाल ही में उन्होंने 67 रनों की दमदार पारी खेली थी।

Related Posts

हार्दिक पंड्या और महीका ने इंस्टाग्राम पर साझा की हनुमान पूजा की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए, जिसमें दोनों हनुमान जी की पूजा करते…

Continue reading
गर्दन में ऐंठन के चलते शुभमन गिल वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

कोलकाता । भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार शाम कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। BCCI ने सोशल…

Continue reading