झांसी: सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी का फूंका पुतला

झांसी । उत्तर प्रदेश के झांसी में हिंदू जागरण मंच एवं राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेसी नेताओं राशिद अल्वी और सलमान खुर्शीद के पुतले फूंके। हिंदू जागरण मंच और राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य ईलाइट चौराहे पर आज राशिद अल्वी और सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने कहा कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी द्वारा भारतीय जनमानस की भावनाओं को भड़काने, देश में विद्वेष फैलाने एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से कहा गया है कि जो श्रीराम बोलते हैं वह निशाचर राक्षस हैं।


सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या के पेज संख्या 13 पर हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस एवं बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से की है । अगर हिंदुत्व की धारणा इस प्रकार की होती तो क्या अन्य मजहब हिंदुस्तान के अंदर पनप पाते। सलमान खुर्शीद का यह कथन भारत की एकता, अखंडता को खंडित करता है संगठन ने मांग करते हुए कहा भारतीय जनमानस के बीच घृणा, विद्वेष, भारतीयता और समाज को तोड़ने का यह कृत्य निंदनीय है। दोनों नेताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाये। झांसी इलाइट चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मुख्यमंत्री व एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान विभागाध्यक्ष युवावाहिनी पुरुकेष अमरया, महानगर अध्यक्ष युवा वाहिनी रवि खटीक, मनोज कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष कार्तिकेय पचौरी, गोलू जाटव, सोनू बाल्मीकि, हरीश कुशवाहा, गौरव आनंद, मोनू डीजे, अर्पित शर्मा एवं मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading
कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *