कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने एशियन घरों में बेटी और बेटे के बीच भेदभाव और बेटे की चाहत पर खुलकर बात की।

कंगना ने बताया कि अक्सर पहली बेटी के बाद भेदभाव नजर नहीं आता, लेकिन दूसरी बेटी होने पर यह स्पष्ट रूप से दिखता है। उन्होंने कहा, “हर एशियन घर में बेटी के बाद बेटे की चाहत आम है। बड़े घराने, बॉलीवुड या राजनीति—सबमें यह देखा जा सकता है।”

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कई लोग दावा करते हैं कि उन्हें बेटों और बेटियों में कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन असलियत अलग है। उनका मानना है कि चाहे वह बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या सामान्य घर, बेटे की चाहत और बेटी के बाद भेदभाव अभी भी आम है।

कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर अपनी राय दी है—कुछ ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने कहा कि आज के समय में ऐसी सोच बदल रही है।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
रोहित शेट्टी ने कुनिका को बिग बॉस में फटकारा

मुंबई। बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह शोस्टिंग रोहित शेट्टी ने संभाली। इस दौरान रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *