कानपुर गैंगरेप मामले में पीड़िता के भाई को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के भाई को धमकाने वाला अमित त्रिवेदी गिरफ्तार

सोशल मीडिया वीडियो और वायरल लेटर पढ़कर भेजा धमकाने वाला मैसेज

पुलिस ने सीतापुर से आरोपी को कानपुर देर रात हिरासत में लाया

कानपुर। सचेंडी गैंगरेप मामले में पीड़िता के भाई को धमकाने वाले आरोपी अमित त्रिवेदी को पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार कर कानपुर देर रात पहुंचाया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर वायरल पीड़िता के भाई के बयान और आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य के चार पेज के पत्र को पढ़ा। इसे देखकर उसे दरोगा निर्दोष लगा और उसने पीड़िता के भाई को धमकाने वाला मैसेज भेज दिया।

एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई ने वायरल वीडियो में अपना मोबाइल नंबर दिया था, जिसे आरोपी ने सेव कर लिया और उस पर मैसेज कर धमकाया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पीड़िता के भाई को 8009696222 नंबर से व्हाट्सएप कॉल की गई, कॉल न उठाने पर मैसेज भेजकर धमकाया गया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर आरोपी को सीतापुर से हिरासत में लेकर कानपुर लाया।

आरोपी का मैसेज

पीड़िता के भाई को अमित त्रिवेदी ने व्हाट्सएप पर लिखा:

  • “दरोगा की जमानत हो गई है, अब तुम रो नहीं पाओगे। तुम भूखों मरोगे, कोई पूछने नहीं आएगा। कोई हेल्प नहीं करेगा तुम्हारी। सात जन्मों तक ऐसी लाइफ जियोगे।”
  • “अमित मौर्य से बहन की शादी करवानी थी, तो उसके बाप से मिलते।”
  • “पुलिस क्राइम करती है तो सबूत नहीं छोड़ती।”

आरोपी की प्रतिक्रिया

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह मैसेज अपनी प्रतिक्रिया जताने के लिए भेजा। सोशल मीडिया पर पीड़िता और भाई के वायरल वीडियो तथा दरोगा का वायरल लेटर पढ़ने के बाद उसे ऐसा लगता था कि दरोगा सही है। पुलिस अभी भी आरोपी और दरोगा के कनेक्शन की विस्तार से जांच कर रही है।

फिलहाल आरोपी अमित त्रिवेदी की हिरासत में पूछताछ जारी है और पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में दो सगे भाइयों का आत्मदाह का प्रयास

कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान दो सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास…

Continue reading
कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *