कशिका कपूर ने कास्टिंग काउच के काले सच का किया खुलासा

  • कशिका कपूर ने बताया, कैसे कास्टिंग काउच के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से सफलता पाई

  • कशिका कपूर ने ऑडिशन के दौरान आए कास्टिंग काउच के ऑफर्स से किया इनकार

  • मुंबई में संघर्ष करते हुए कशिका कपूर ने कास्टिंग काउच का सामना किया

मुबई।  फिल्म ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कशिका कपूर ने कास्टिंग काउच पर चौंकाने वाले खुलासे किए। कशिका ने बताया कि उन्हें कई ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन इन कठिनाईयों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

कशिका ने कहा, “मुंबई आने के बाद मैंने 150 से ज्यादा ऑडिशन दिए, लेकिन ज्यादा मामलों में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। कुछ डायरेक्टर्स खुले तौर पर कहते थे कि अगर काम चाहिए तो साथ सोना पड़ेगा।”

कशिका ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया, “रात के तीन बजे एक डायरेक्टर ने मुझे कॉल किया और कहा कि काम देंगे, लेकिन बदले में मुझे उनके साथ सोना होगा। मैंने हमेशा इनकार किया, क्योंकि मुझे यह नहीं चाहिए था कि मैं भविष्य में खुद को देखकर पछताऊं।”

कशिका की मां ने उन्हें हमेशा यह सिखाया कि कभी हार मत मानो, और आज उनकी सफलता का राज यही है।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading